Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : इंग्लैंड के 10 ओवर में 83 रन (लीड-4)

इंग्लैंड ने 10 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं। केविन पीटरसन चार रन और पॉल कालिंगवुड एक रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रेग कीसवेट्टर 39 रन और माइकल लंब 33 रन बनाकर आउट हुए। कीसवेट्टर ने 29 गेंदों का सामना किया और पांच चौके व दो छक्के लगाए जबकि लंब ने 26 गेंदों का सामना किया और चार चौके व एक छक्का लगाया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर निर्धारित ओवर में 128 रन बनाए। उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने सात रन के कुल स्कोर पर सनथ जयसूर्या के रूप में पहला विकेट गवांया। एंजेला मैथ्यू ने 58 रनों की पारी खेली। चमारा कपूरगेदेरा 16 रन बनाकर आउट हुए। थिसारा पेरेरा सात और चिंथाका जयसिंघे दो रन बनाकर नाबाद लौटे।

इससे पहले कुमार संगकारा 16 रन बनाकर आउट हुए। सलामी बल्लेबाज महेला जयवर्धने 10 और सनथ जयसूर्या एक रन बनाकर आउट हुए। तिलकरत्ने दिलशान आठ गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+