डेविड वाॅर्नर ने किया अपने IPL करियर के सबसे पसंदीदा पल का खुलासा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच क्रिकेट फैंस को अभी भी आईपीएल की याद सता रही है। सीजन-13 की शुरूआत 29 मार्च को होनी थी लेकिन देश में बढ़ते खराब हालात को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि टूर्नामेंट रद्द हो सकता है। ऐसे खाली समय दुनियाभर के क्रिकेटर्स घर बैठे आईपीएल को मिस कर रहे हैं। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम विस्फोटक ओपनर डेविड वाॅर्नर भी आईपीएल में धमाल मचाने तैयार थे लेकिन वे अब घर बैठकर ही इसे याद कर रहे हैं।

बताया अपना पसंदीदा पल
वाॅर्नर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक तस्वीर शेयर कर अफने आईपीएल करियर के सबसे पसंदीदा पल का खुलासा किया। वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद टीम के वर्ष 2016 में चैंपियन बनने वाला फोटो पोस्ट किया है और इसे अपना फेवरेट मूमेंट बताया है। अपने पोस्ट में लिखा-निश्चित रूप से यह मेरा फेवरेट आईपीएल मूवमेंट होगा। माई इंडियन फैमिली @SunRisers.

खिताब दिलाने में वाॅर्नर ने नहीं छोड़ी थी कोई कसर
हैदराबाद को 2016 में चैंपियन बनाने में वाॅर्नर ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने तब 17 मैचों में 151.42 की स्ट्राइक रेट से 848 रन ठोके थे जिसमें 9 अर्धशतक शामिल रहे थे। 33 साल के वॉर्नर की टीम हैदराबाद ने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम को हराकर ट्राॅफी अपने नाम की थी। वाॅर्नर 126 आईपीएल मैचों में 43.17 की औसत से 4706 रन बना चुके हैं जिसमें 4 शतक चो 44 अर्धशतक शामिल हैं। वाॅर्नर ने आखिरी सीजन में भी 12 मैचों में 692 रन ठोके थे।

घर में समय बिता रहे हैं वाॅर्नर
लॉकडाउन के बीच वॉर्नर अपने घर में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वह लोगों को ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने की भी सलाह दे रहे हैं। कोरोना वायरस की महामारी के कारण दुनियाभर में अब तक 47 हजार से अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी है जबकि नौ लाख से अधिक लोग इसके कारण प्रभावित हुए हैं। चीन, अमेरिका, इटली, स्पेन और ईरान जैसे देश कोरोना वायरस के कारण सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
