Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका ने जिंबाब्वे को 130 रनों से हराया

मीरपुर (बांग्लादेश), 12 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका ने सोमवार को तीन देशों के क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में जिंबाब्वे को 130 रनों से हरा दिया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम पर जिंबाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका को बल्लेबाज उपुल थारंगा और सनथ जयसूर्या ने अच्छी शुरुआत दी लेकिन टीम का मध्यक्रम लड़खड़ा गया। मैथ्यूज के सर्वाधिक 52 रनों की बदौलत श्रीलंका 50 ओवर में छह विकेट पर 210 रन बना सका।

इसके बाद 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिंबाब्वे की टीम शुरू से ही दबाव में दिखी। कुल 15 रनों के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा और उसके बाद टीम उबर नहीं सकी। जिंबाब्वे की पूरी टीम 28.2 ओवरों में मात्र 80 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।

श्रीलंका की ओर से नुवान कुलसेकरा ने 13 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। बल्लेबाजी में हाथ दिखाने वाले मैथ्यूज ने एक विकटे भी झटका।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+