Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फैसलाबाद से जुड़ी हैं सट्टेबाज मजहर की जड़ें

इस्लामाबाद, 31 अगस्त (आईएएनएस)। मैच फिक्सिंग की सबसे ताजातरीन घटना में जिस पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश व्यापारी मजहर माजिद का नाम सामने आया है, उसकी जड़ें फैसलाबाद के मुंशी मोहल्ला से जुड़ी हैं।

मजहर को लंदन पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। उसने एक समाचार पत्र से धन लेकर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ मैच फिक्स करने का दावा किया था। उसका दावा लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान सही पाया गया था।

मजहर को सोमवार को जमानत दे दी गई थी। इस घटना से उसके पूर्वजों का मुंशी मोहल्ला सकते में है। मजहर के पिता अब्दुल माजिद की इस क्षेत्र में आज भी बहुत इज्जत है। वह 1962 में ही फैसलाबाद विश्वविद्यालय से कृषि की स्नातक डिग्री हासिल करने के बाद ब्रिटेन चले गए थे।

अब्दुल के तीन बच्चे हैं। उनकी एक बेटी है तथा दो बेटे-मजहर और अजहर हैं, जो ब्रिटेन में रहते हैं।

मुंशी मोहल्ला के निवासी सलीम कहते हैं, "हम अब्दुल के बच्चों को नहीं जानते क्योंकि उनका जन्म ब्रिटेन में हुआ था लेकिन अब्दुल कभी भी इस तरह का गलत काम नहीं करते थे। अजहर साल में एक बार पाकिस्तान आता है और कुछ दिन रहकर चला जाता है।"

मोहल्ले में स्थित मजहर का पुश्तैनी मकान बंद पड़ा है। ब्रिटेन की नागरिकता रखने वाले शाहिद गोगी उनके मकान और संपत्ति की निगरानी करते हैं।

यह मकान मजहर के परदादा हाजी अब्दुल्लाह ने बनाया था और वह कई वर्षो तक इसमें रहे भी थे। मजहर के परनाना फैसलाबाद के मशहूर घड़ी मीनार पर तैनात थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+