खराब फार्म को लेकर यूजर्स ने कसा तंज तो मनीष पांडे ने दिया चौंकाने वाला जवाब
नई दिल्ली। आईपीएल का खेल नए रिकॉर्ड बनने और टूटने के लिए ही जाना जाता है। हर गेंद पर रोमांच पैदा करने वाले इस खेल में कभी-कभी कोई खिलाड़ी निराश करता है तो कभी-कभी कोई खिलाड़ी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाता है। जब टीमों में खिलाड़ियों का चयन होता है तो अक्सर ऐसे खिलाड़ियों को टीमें मौका देती हैं जिनका प्रदर्शन बेहतर रहा हो। ऐसे में खिलाड़ी को अच्छे दाम में अपने टीम में शामिल किया जाता है और उनपर भरोसा जताया जाता है की ये खिलाड़ी टीम की दशा और दिशा दोनों बदल देगा। अगर वो खिलाड़ी इस उम्मीद पर खरा नहीं उतरता है तो फिर उसकी आलोचना भी खूब होती है। ऐसे ही एक खिलाड़ी का नाम है मनीष पांडेय जिनकी सोशल मीडिया पर इन दिनों यूजर्स काफी आलोचना कर रहे हैं। कारण है उनका खराब प्रदर्शन।
मनीष पांडे ने दिया जवाबः इस सीजन की अगर बात करें तो हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन सबसे खाल रहा है अंक तालिका में भी हैदराबाद की टीम ने 18 अंक दर्ज कर सबसे शीर्ष पर स्थान बना लिया है। इसके बावजूद इस टीम की सबसे बड़ी कमजोरी है इसकी मध्यक्रम की बल्लेबाजी। दरअसल इस सीजन हैदराबाद की टीम ने मनीष पांडेय पर अपना दांव खेला है और उन्हें 11 करोड़ की राशि में टीम में शामिल किया लेकिन उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। उन्होंने अभी तक 10 मुकाबलों में 189 रन ही बनाए हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगो ने उनकी खासा आलोचना शुरु कर दी जिसके बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मनीष पांडेय ने कहा की आलोचकों के दबाव में आकर मैं क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ सकता और खराब फार्म से जल्द ही मैं उबर जाउंगा और अच्छी लय में बल्लेबाजी करुंगा।
|
कहा पैसे को किया बर्बाद
एक यूजर ने लिखा की मनीष पांडे को टीम से बाहर कर देना चाहिए क्योंकि वो पूरी तरह से पैसे को बर्बाद कर रहे हैं। बता दें की 11 करोड़ में मनीष को हैदराबाद ने खरीदा था।
|
मनीष पांडे के खराब प्रदर्शन पर कहा-
एक यूजर ने कहा की मनीष पांडे को टीम ने 11 करोड़ में खरीदा है लेकिन जिस तरह से उनका प्रदर्शन है उन्हें तुरंत मैच से सन्यास ले लेना चाहिए।
|
बताया ये महज एक सपना है
एक यूजर ने लिखा की इस सीजन में मनीष पांडे अगर रन बनाए तो यह बात केवल कमेंटेटर के सपनों तक ही सीमित रहेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
