For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

आईएसएल-5 : घर में जमशेदपुर की दूसरी जीत, चेन्नई की छठी हार

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में दूसरे साल खेल रहा जमशेदपुर एफसी जीत की पटरी पर लौट आया है। उसने रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में दो बार के चैम्पियन चेन्नइयन एफसी को 3-1 से हराया। मौजूदा चैम्पियन चेन्नइयन की पांचवें सीजन में यह छठी हार है जबकि मेजबान टीम की तीसरी जीत है।

जमशेदपुर को अपने पिछले मैच में एफसी पुणे सिटी के हाथों 1-2 से हार मिली थी। घर में उसने नवम्बर के पहले सप्ताह में एफसी गोवा को 4-1 से हराया था। उसने घर में मिली इस बड़ी जीत से प्रेरणा लेते हुए पुणे के हाथों मिली हार का गम भुला दिया और एक बड़ी जीत के साथ जीत की पटरी पर लौटने का ऐलान किया। दूसरी ओर, पिछले मैच में पुणे को 4-1 से हराकर अपना खाता खोलने वाली चेन्नई की टीम एक बार फिर हार से हकलान नजर आई।

मेजबान टीम के लिए पाब्लो मोरगाडो ने 14वें, कार्लोस काल्वो ने 29वें (पेनाल्टी) तथा मारियो अर्क्वेस ने 72वें मिनट में गोल किया। रफाएल अगस्तो ने 68वें मिनट में हासिल पेनाल्टी पर चेन्नई के लिए पहला गोल कर मैच में रोमांच ला दिया था लेकिन इसके तुरंत बाद चेन्नई ने एक और गोल खाते हुए अपनी मिट्टी पलीट कर ली। चेन्नई आठ मैचों से छह हार के साथ 10 टीमों की तालिका में नौवें स्थान पर ही काबिज है। इस जीत के साथ जमशेदपुर ने दो स्थानों की छलांग के साथ तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

दोनों टीमों ने सावधान शुरुआत की। शुरुआती पांच मिनट तक कोई बड़ा हमला नहीं हुआ। 11वें मिनट में मेजबान टीम ने बड़ा हमला किया। बिकास जाएरू के प्रयास को एली साबिया ने नाकाम कर दिया। लगातार हमलों का फायदा मेजबान टीम को 14वें मिनट में उस समय मिला, जब मोरगाडो ने गोल करते हुए स्कोर 1-0 कर दिया।

मोरगाडो के इस गोल को इस सीजन का सबसे अच्छा गोल कहा जा रहा है। यह गोल काल्वो द्वारा लिए गए फ्रीकिक के फलस्वरूप हुआ। मेलसन आल्वेस ने फ्रीकिक को क्लीयर कर दिया था लेकिन गेंद मोरगाडो के पास गई और उन्होंने अपनी छाती से उसे रोकते हुए उसे पोस्ट में डाल दिया।

इसके बाद खेल की रफ्तार थोड़ी कम हुई क्योंकि मेजबान टीम रक्षात्मक हो गई थी। यह हालांकि अधिक देर तक नहीं चला। 27वें मिनट में जेरी लालरिंजुआला द्वारा सुमित पासी को बॉक्स में गिराए जाने के कारण जमशेदपुर को पेनाल्टी मिला, जिस पर गोल करते हुए काल्वो ने स्कोर 2-0 कर दिया। 30वें मिनट में काल्वो को पीला कार्ड मिला।

इसके बाद कोई बड़ा हमला नहीं हुआ और पहला हाफ मेजबान टीम के पक्ष में 2-0 से समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में भी मेजबान टीम ने हमले जारी रखे। 51वें मिनट में करनजीत ने चेन्नई को तीसरा गोल खाने से बचाया।

लगातार हमले झेल रही चेन्नई ने अभी हार नहीं मानी थी। 65वें मिनट में ग्रेगरी नेल्सन द्वारा जाएरू को बॉक्स में गिराए जाने के कारण चेन्नई को पेनाल्टी मिला, जिस पर गोल करते हुए अगस्तो ने चेन्नई का खाता खोला। रेफरी ने शुरुआत में पेनाल्टी नहीं दी थी लेकिन लाइंसमैन से बात करने के बाद उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया।

71वें मिनट में साबिया ने अपना पूरा दमखम दिखाते हुए सूसाइराज और टिम काहिल के प्रयास को नाकाम करते हुए चेन्नई को तीसरा गोल खाने से रोका लेकिन अगले ही मिनट में जमशेदपुर ने सफलता हासिल करते हुए 3-1 की बढ़त हासिल कर ली। उसके लिए यह गोल अर्क्वेस ने काल्वो द्वारा लिए गए कार्नर पर किया।

इसके बाद मेजबान टीम रक्षात्मक हो गई। चेन्नई ने लगातार मूव बनाने का प्रयास किया लेकिन स्टार खिलाड़ियों की लदी उसकी आक्रमणपंक्ति को सफलता नहीं मिली और इस तरह मौजूदा चैम्पियन को सीजन की छठी हार मिली। इस हार ने उसके अगले दौर में जाने की उम्मीदों पर बड़ा कुठाराघात किया है।

Story first published: Monday, November 26, 2018, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+