फीफा विश्व कप : अभ्यास मैच में बेलारूस ने दक्षिण कोरिया को हराया
इस महीने की शुरुआत में कोरियाई टीम ने जापान और एक्वाडोर को अभ्यास मैचों में हराया था लेकिन बेलारूस ने रविवार को उसकी कई कमियों को उजागर कर दिया।
बेलारूस की टीम इस वर्ष विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है। वह यूरोपीयन क्वालीफाईंग में इंग्लैंड, युक्रेन और क्रोएशिया के बाद चौथे स्थान पर रही थी।
बहरहाल, बेलारूस के लिए मिडफील्डर श्यारहे किसलैक ने 53वें मिनट में 18 मीटर की दूरी से गोल करते हुए कोरिया को हार झेलने पर मजबूर किया।
कोरियाई टीम को गुरुवार को स्पेन के खिलाफ अपना आखिरी अभ्यास मैच खेलना है। उसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका रवाना हो जाएगी। उसे अर्जेटीना, ग्रीस और नाइजीरिया के साथ एक ग्रुप में रखा गया है।
कोरियाई टीम सातवीं बार विश्व कप में खेलेगी। उसने 2002 में जापन और अपनी मेजबानी में आयोजित विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications