आस्ट्रेलियन ओपन : पहले दौर में पोलैंड की दोमाचोवास्का से भिड़ेंगी सानिया
आस्ट्रेलियन ओपन सोमवार से शुरू रहा है। सानिया के लिए दोमाचोवास्का कड़ी चुनौती पेश कर सकती हैं क्योंकि वर्ष 2008 में सानिया का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। खराब फार्म और चोट के कारण सानिया डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 27वें क्रम से 107वें क्रम पर खिसक गई हैं।
दोमाचोवास्का को डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 61वीं वरीयता प्राप्त है। वे पिछले साल आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं।
दूसरी ओर, सानिया ने हाल में हांगकांग में आयोजित वर्ल्ड टीम चैलेंज के दौरान अपनी चमक दिखाई थी। इस दौरान सानिया ने 25वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हंगरी की एग्नेस स्जावे को पराजित किया था।
आस्ट्रेलियन ओपन में सानिया ने वर्ष 2005 और 2008 में तीसरे दौर तक का सफर तय किया था। दोमाचोवास्का और सानिया अब तक एक बार आमने-सामने हुई हैं। 2003 में हुए उस मुकाबले में दोमाचोवास्का ने जीत हासिल की थी।
सानिया अगर दोमाचोवास्का को हराने में सफल रहीं तो उनका सामना 10वीं वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी नादिया पेत्रोवा से होगा। पहले दौर के मुकाबले में नादिया को कजाकिस्तान की यारोसाल्वा स्वेदोवा से भिड़ना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications