'उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा टीम का प्रदर्शन'
भारतीय टीम के पास मंगलवार को श्रीलंका को हराने के सिवाय कोई दूजा चारा नहीं था। परंतु श्रीलंकाई टीम ने भारतीय टीम को ही पांच विकेट से मात दे दी। भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य को श्रीलंका टीम ने बेहतरीन अदांज में हासिल किया। आखिरी गेंद पर श्रीलंका मैच जीतने के लिए तीन रन की जरूरत थी और चमाका कापूगेदारा ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
टीम के इस प्रदर्शन पर बीसीसीआई की मीडिया इकाई के प्रमुख राजीव शुक्ला ने एक निजी समाचार चैनल से कहा, "टीम का प्रदर्शन बोर्ड की अपेक्षाओं के अनुसार नहीं रहा। टीम प्रबंधन की रिपोर्ट मिलने के बाद बीसीसीआई हर जरूरी कदम उठाएगी ताकि भविष्य में ऐसा प्रदर्शन न दोहरया जाए।"
टीम के व्यस्त कार्यक्रमों और खिलाड़ियो की थकावट पर कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की टिप्पणी पर शुक्ला ने कहा, "मैं नहीं जानता कि धौनी ने वास्तव में क्या कहा है। इसलिए मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा। अगर खिलाड़ी थका हुआ महसूस करते हैं तो उनके पास यह विकल्प है कि वे चयनकर्ताओं को आराम करने के लिए कह सकते हैं। इसके बाद उनकी जगह किसी और को टीम में शामिल कर लिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications