Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करने पुणे जाएंगे फैंस, बुक कर ली पूरी ट्रेन

चेन्नई: तमिलनाडु में कावेरी जल के विवाद को लेकर चेन्नई में होने वाले मैचों को भी पुणे शिफ्ट कर दिया गया था। चेन्नई ने 10 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ अपना पहला मैच खेला था, लेकिन उस मैच के दौरान काफी विरोध प्रदर्शन हुआ था। स्थानीय लोगों के जोरदार विरोध के कारण अधिकारी मैदान में देरी से पहुंचे और टॉस में भी देरी हुई। इसी वजह से बीसीसीआई को इन मैचों को दूसरी जगह शिफ्ट करने पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

राजीव शुक्ला ने बताया था कि चेन्नई पुलिस ने पूरी सुरक्षा देने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद वहां पर मैच आयोजित कराए गए थे। हालांकि, तमिल आंदोलनकारियों के प्रदर्शन की वजह से चेन्नई पुलिस ने आगे सुरक्षा मुहैया कराने से हाथ खड़े कर दिए थे। जिसके बाद पुणे को चेन्नई के होम ग्राउंड के तौर पर इस्तेमाल करने का फैसला किया गया था।

पुणे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है मैच

पुणे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है मैच

चेन्नई सुपर किंग्स को 20 अप्रैल को पुणे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलना है। चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स ने टीम को सपोर्ट करने के लिए पूरी ट्रेन बुक कर ली है और उसमें बैठकर वो पुणे पहुंच गए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्विटर पर पोस्ट किया वीडियो

इसका वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। इसकी तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के बैनर लिए हुए खुशी से झूम रहे थे।

चेन्नई सुपर किंग्स के बैनर लिए हुए खुशी से झूम रहे थे।

पुणे में सीएसके को अधिक सपोर्ट करने के लिए फैंस ने ये फैसला किया। CSK के फैंस ट्रेन में चेन्नई सुपर किंग्स के बैनर लिए हुए खुशी से झूम रहे थे। येलो टी-शर्ट में फैंस ट्रेन में खाते-पीते पुणे निकल पड़े।

वहीं सीएसके फैन्स क्लब के सदस्य प्रभु ने कहते हैं कि चेन्नई से मैच पुणे शिफ्ट होने के बाद वो लोग निराश थे और उन्होंने टीम मैनेजमेंट से डिस्काउंट में ट्रेन का टिकट दिलवाने की मांग की थी लेकिन मैनेजमेंट ने तो पूरी ट्रेन ही बुक करा दी।

ये भी पढ़ें: इस कारण फिरोजशाह कोटला के आईपीएल मैचों पर छाए संकट के बादल

Story first published: Thursday, April 19, 2018, 16:58 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+