औली और देहरादून में शीतकालीन खेलों की तैयारी
देहरादून। उत्तराखण्ड में शीतकालीन खेलों के आयोजन की तिथियां तय हो गई हैं। सैफ विंटर गेम्स के नाम से जाना जाने वाले ये खेल अगले वर्ष जनवरी में 7 से 19 तक औली एवं देहरादून में होंगे। ये खेल लम्बे अरसे से स्थगित होते रहे हैं।
विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ब्रिगेडियर एस.एस. पटवाल ने बताया कि भारतीय ओलंपिक संघ ने इन खेलों के लिए तिथि तय कर दी है। उन्होंने बताया कि 7 से 12 जनवरी तक औली तथा 14 से 19 जनवरी तक देहरादून में सैफ विंटर गेम्स आयोजित होंगे।
पटवाल ने बताया कि औली में सैफ विंटर गेम्स के आयोजन की तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी। नवम्बर के दूसरे हफ्ते से आइस मेकिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पटवाल ने बताया कि औली में ढलान में पड़ी दरारों को भर लिया है।
इन खेलों से पूर्व 18 से 23 दिसम्बर तक औली में स्कीइंग तथा 25 से 30 दिसम्बर तक देहरादून में आइस स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। फेडरेशन के अध्यक्ष ने बताया कि कजाकिस्तान में 30 जनवरी से 6 फरवरी तक होने वाले सातवें एशियन विंटर गेम्स के लिए टीम का चयन सैफ विंटर गेम्स के दौरान किया जाएगा।
गौरतलब है कि उत्तराखण्ड के चमोली जिले में स्थित औली क्षेत्र स्कीइंग के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां का प्राकृतिक स्कीइंग ट्रैक विश्व में बेहतर माना जाता है। शीतकालीन खेलों के खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के लिए औली प्रमुख स्थल है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:47 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications