जेम्स सदरलैंड ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ पद से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। गेंद से छेड़छाड़ मामल ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की साख को गहरा धक्का पहुंचाया था। इसके बाद से वहां भूचाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब एक बड़ी घटना सामने आई है और करीब 17 साल तक क्रिकेट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की सीईओ रहे जेम्स सदरलैंड ने अब अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। बुधवार को 2001 से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की पहचान रहे जेम्स सदरलैंड ने बताया कि उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अपना उत्तराधिकारी खोजने के लिए 12 महीने का नोटिस दे दिया है। गौरतलब हो की माना जा रहा है की मार्च में हुए गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद सदरलैंड पर काफी दबाव था लेकिन वो इस पद पर बने रहे थे।
MEDIA RELEASE: James Sutherland announces resignation https://t.co/9NJn9sxC8B
— Cricket Australia (@CAComms) June 6, 2018
गौरतलब हो की साउथ अफ्रीका गई ऑस्ट्रेलिया की टीम ने केपटाउन टेस्ट के दौरान शानदार खिलाड़ी बेनक्राफ्ट गेंद से छेड़छाड़ करते पकड़े गए थे जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनपर 9 महीने का प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही साथ ही कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर भी 12-12 महीने की पाबंदी लगा दी गई थी। इसके बाद टीम के कोच डैरेन लीमन ने भी इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब हो की अपन इस्तीफे का ऐलान करने के बाद सदरलैंड ने कहा कि मेरे इस्तीफे का गेंद से छेड़छाड़ मामले से कोई ताल्लुक नहीं है लेकिन उन्होंने यह बात स्वीकार की की यह मामला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा मसला है। गौरतलब हो की जेम्स सदरलैंड को ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश को शुरू करके उसे कामयाब बनाने का श्रेय दिया जाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
