FIFA World Cup 2018: Group G analysis (बेल्जियम, पनामा, इंग्लैंड और ट्यूनिशिया)
नई दिल्ली। दुनिया भर के खेल प्रशंसकों की नजर अब 14 जून से शुरू हो रहे फीफा विश्वकप पर है। रूस में होने वाले इस मुकाबले में दुनिया की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। गौरतलब हो की इस प्रतियोगिता के लिए 4-4 के ग्रुप में टीमों को कुल 8 भागों में बांटा गया है। इस प्रतियोगिता के लिए सभी क्वालीफाई टीमों ने कमर कस ली है। गौरतलब हो की हर ग्रुप से शीर्ष पर दो टीमें नाकआउट के लिए सेलेक्ट होंगी, जिनमें जीतने के बाद दो टीमों के बीच 15 जुलाई को ल्युजिनिकी स्टेडियम में फीफा का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में अगर बात करें तो जर्मनी और ब्राजील की टीमों को इस विश्वकप के लिहाज से बहुत मजबूत माना जा रहा है लेकिन क्या ये अपने मजबूत ग्रुप से जीत सकेंगी जिसमें अर्जेंटीना, स्पेन और बेल्जियम जैसी टीमें हैं। गौरतलब हो की इस सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को खेला रूस और सऊदी अरब के बीच खेला जाएगा।
|
ग्रुप जी की स्थिति
डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी की अगर बात करें तो ये टीम इस सीजन आसाम ग्रुप एफ में हैं जहां उनके साथ स्वीडन, कोरिया और मेक्सिको की टीम हैं। वहीं अगर ग्रुप बी की बात करें तो इस ग्रुप में 2010 की विजेता स्पेन मौजूद है यूरो की चैंपियन पुर्तगाल के साथ-साथ मोरक्को और ईरान इसे और कठिन बनाते हैं। वहीं अर्जेंटिना की टीम एक ट्रिकी ग्रुप में है जहां उसके साथ आइसलैंड, क्रोटिया और नाइजीरिया की टीम मुकाबला खेलेंगी। जबकि ब्राजील ग्रुप ई में स्वीटजरलैंड और कोस्टा रीका के साथ सरबिया के साथ मुकाबला खेलेगा।
ग्रुप जीः ( बेल्जियम, पनामा, इंग्लैंड और ट्यूनिशिया )
मुकाबलेः इस ग्रुप का पहला मुकाबला 18 जून को रात 8.30 पर पनामा और बेल्जियम के बीच खेला जाएगा।
वहीं इसी दिन 11.30 बजे रात में ट्यूमिशिया और इंग्लैंड की टीमें आपस में भिड़ेंगी।
.बेल्जियम और ट्यूनिशिया का मुकाबला 23 जून शाम 5.30 से
.इंग्लैंड बनाम पनामा 24 जून शाम 5.30 से
.पनामा बनाम ट्यूनिशिया 5.30 पर 28 जून
.इंग्लैंड बनाम बेल्जियम 28 जून 11.30 रात
.महत्वपूर्ण मुकाबलाः इंग्लैंड बनाम बेल्जियम
|
इन टीमों पर होगी नजर
इनमें होगी टक्करः केविन डे ब्रूयेन (बेल्जियम) बनाम रोमन टॉरस(पनामा), हैरी केन बनाम (इंग्लैंड) बनाम टॉबी एल्डरबरल्ड(बेल्जियम), वहाबी खाजरी(ट्यूनिशिया) बनामकेल वॉकर(इंग्लैंड)
ग्रुप के बारे में रायः अगर इस ग्रुप के बारे में कहा जाए तो इस बात में कोई संदेह नहीं हैं की इस ग्रुप में बेल्जियम की टीम सबसे बेहतर और उसके खिलाड़ी जैसे एडेन हजार्ड, केविन, कोर्ट्वाइस शानदार फार्म में है और बेहतर खिलाड़ी हैं। हालांकि इस मुकाबले में कमजोर टीमों को भी कम नहीं आंका जा सकता है। वहीं इंग्लैंड की टीम भी कहीं से कमजोर नजर नहीं आती है। ऐसे में बेल्जियम दो मुकाबले जीत सकती है जब तक उसका सामना इंग्लैंड से हो। हालांकि उम्मीदें इंग्लैंड से भी हैं लेकिन ज्यादा भरोसा बेल्जियम के टीम का फाइनल में पहुंचेने को लेकर है। वहीं अगर इस सीरीज में पनामा की बात करें तो पनामा ने पहली बार अपनी जगह इस मुकाबले के लिए बनाई जरूर थी लेकिन दो यूरोपीय टीमें उसकी मुश्किल बढ़ा सकती हैं। वहीं अगर ट्यूनिशिया की बात करें तो उसकी टीम 2006 में विश्वकप मुकाबले के लिए चयनित हुई थी लेकिन इसमें वो एक ही मुकाबला वो जीत सकी थी। हालांकि इस ग्रुप में पनामा से वो मजबूत टीम मानी जा सकती है।
|
ये हो सकता है परिणाम
ये होगी स्थितिः अगर इन आंकड़ों पर नजर डालें तो बेल्जियम की टीम सबसे शीर्ष पर होगी और इंग्लैंड की टीम दूसरे पायदान पर होंगी । वहीं पनामा और ट्यूनिशिया आखिरी पायदान के लिए संघर्ष करती नजर आएंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
