FIFA World Cup 2018: Group E analysis: (ब्राजील, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, कोस्टा रिका)
नई दिल्ली। दुनिया भर के खेल प्रशंसकों की नजर अब 14 जून से शुरू हो रहे फीफा विश्वकप पर है। रूस में होने वाले इस मुकाबले में दुनिया की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। गौरतलब हो की इस प्रतियोगिता के लिए 4-4 के ग्रुप में टीमों को कुल 8 भागों में बांटा गया है। इस प्रतियोगिता के लिए सभी क्वालीफाई टीमों ने कमर कस ली है। गौरतलब हो की हर ग्रुप से शीर्ष पर दो टीमें (कुल 16 टीमें) नाकआउट के लिए सेलेक्ट होंगी। इसे अंतिम 16 या राउंड 16 भी कहा जाता है। इसके बाद क्वार्टरफाइनल्स (8 टीमें) और फिर सेमीफाइनल (4 टीमें) होंगे। सेमीफाइनल्स की दो विजेता टीमों के बीच 15 जुलाई को मॉस्को के ल्युजिनिकी स्टेडियम में फीफा का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में अगर बात करें तो जर्मनी और ब्राजील की टीमों को इस विश्वकप के लिहाज से बहुत मजबूत माना जा रहा है लेकिन क्या ये अपने मजबूत ग्रुप से जीत सकेंगी जिसमें अर्जेंटीना, स्पेन और बेल्जियम जैसी टीमें हैं। गौरतलब हो की इस सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को खेला रूस और सऊदी अरब के बीच खेला जाएगा।
डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी की अगर बात करें तो ये टीम इस सीजन आसान ग्रुप एफ में हैं जहां उनके साथ स्वीडन, कोरिया और मेक्सिको की टीम हैं। वहीं अगर ग्रुप बी की बात करें तो इस ग्रुप में 2010 की विजेता स्पेन मौजूद है यूरो की चैंपियन पुर्तगाल के साथ-साथ मोरक्को और ईरान इसे और कठिन बनाते हैं। वहीं अर्जेंटिना की टीम एक ट्रिकी ग्रुप में है जहां उसके साथ आइसलैंड, क्रोटिया और नाइजीरिया की टीम मुकाबला खेलेंगी। जबकि ब्राजील ग्रुप ई में स्वीटजरलैंड और कोस्टा रीका के साथ सरबिया के साथ मुकाबला खेलेगा।
मायखेल आपको हर ग्रुप के बारे में एनालिसिस करके बताएगा कि कौन से ग्रुप में कितना है दम? आज बात ग्रुप E की करेंगे।
ग्रुपः ई, E
देशः ब्राजील, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, कोस्टा रिका
फिक्स्चर (मुकाबले):
17 जून: कोस्टा रिका बनाम सर्बिया (5.30PMआईएसटी, समेरा)
ब्राजील बनाम स्विट्जरलैंड (11.30PM आईएसटी, रोस्तोव)
22 जून: ब्राजील बनाम कोस्टा रिका (5.30PM आईएसटी, क्रेस्टोवस्की)
सर्बिया बनाम स्विट्जरलैंड (11.30PM आईएसटी, कैलिनिंग्राड)
27 जून: ब्राजील बनाम सर्बिया (11.30PM आईएसटी, मॉस्को)
स्विट्ज़रलैंड बनाम कोस्टा रिका (11.30PM आईएसटी, निज़नी)
सबसे अहम मैच: ब्राजील बनाम स्विट्जरलैंड
दिलचस्प लड़ाई:
नेमार (ब्राजील) बनाम किलर नवस (कोस्टा रिका)
ग्रैनिट झाका (स्विट्जरलैंड) बनाम फिलिप कोटिन्हो (ब्राजील)
निमेंजा मैटिक (सर्बिया) बनाम फिलिप कोटिन्हो (ब्राजील)
ग्रुप भविष्यवाणी: ब्राजील साफ तौर पर टूर्नामेंट की फेवरेट टीम है और इस ग्रुप में शीर्ष पर रह सकती है क्योंकि अन्य टीमें दक्षिण-अमेरिकी टीम (ब्राजील) के मुकाबले कमजोर नजर आती हैं। नेमार, कोटिन्हो, गेब्रियल जीसस, कैसीमेरो, मार्सेलो, पॉलिन्हो जैसे खिलाड़ियों की टीम को ग्रुप टॉपर होने में कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए।
ग्रुप 'ई' में सभी की निगाहें ब्राजील पर रहेंगी। चार साल पहले की कड़वी यादों को भुलाकर पांच बार की चैंपियन ब्राजील टीम 16 साल का खिताबी सूखा खत्म करना चाहेगी। सितारों से सजी इस टीम में नेमार के अलावा कई दिग्गज भी हैं। यदि कोई उलटफेर न हुआ तो ब्राजील का अंतिम-16 तक का रास्ता आसान नजर आता है। उसके बाद अगली दावेदार टीम स्विट्जरलैंड है। जिस ग्रुप में दुनिया की दो टॉप दो टीमों में शुमार दो टीमें खेल रही हैं तो बाकी टीमों लिए पहले दौर की बाधा पार करना वैसे ही मुश्किल हो जाता है। कोस्टा रिका हालांकि उलटफेर करने में सक्षम है। 2014 के विश्व कप में वो ग्रुप ऑफ डेथ में था। फीफा रैंकिंग में 25वें स्थान पर मौजूद कोस्टा रिका तब अपने ग्रुप में शीर्ष पर रही थी।
सर्बिया के मैटिक जैसे खिलाड़ी, जो मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलते हैं, और स्विट्ज़रलैंड के ग्रेनाइट झाका, जो आर्सेनल के लिए खेलते हैं, ऐसे खिलाड़ी हैं जो बड़े मौकों पर कुछ भी कर सकते हैं। खासतौर पर ब्राजील के लिए चिंता बन सकते हैं।
कैसा रहेगा टीमों का हाल: ब्राजील और स्विट्ज़रलैंड को इस समूह में 1-2 नंबर पर रह सकती हैं जब तक कि सर्बिया कोई बड़ा उलटफेर न करे। वहीं कोस्टा रिका भी इस महाकुंभ में उलटफेर करने के लिए उतरेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
