हीना सिद्धू का शानदार प्रदर्शन जारी, गोल्ड मेडल पर किया कब्जा
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में भारत को स्वर्ण और 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर दिलाने वाली हीना सिद्धू ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एक और गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है। हीना ने एक बार फिर हौनोवर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में एक और स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया है। हीना के पति हरि निवेता ने भी कांस्य पदक पर कब्जा किया है। दोनों को मिलने वाली यह सफलता अगले हफ्ते से म्यूनिख में होने वाले आईएसएसएप विश्वकप के लिहाज से बहुत अच्छा संकेत है।
हीना ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया। उनका मुकाबला फ्रांस के मैथिल्ड लामोले के साथ बराबरी का था इसके बाद उन्होंने मैथिल्डे से टाईब्रेकर में जीत दर्ज करके स्वर्ण पदक जीता। वहीं निवेता ने 219 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया। अपनी इस शानदार कामयाबी के बाद हीना ने कहा की मेरी प्रैक्टिस जिस तरह से चल रही है उससे मैं काफी खुश हूं और अभी और अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही हूं। इन खिलाड़ियों की नजर अब म्यूनिख में होने वाले 22 मई से 29 के बीच विश्वकप पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
