Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

MI VS KXIP: हार के बाद पंजाब के इस गेंदबाज ने दिया चौंकाने वाला बयान

नई दिल्ली। आईपीएल का मैच मतलब पूरा रोमांच। हर गेंद पर मैच का रुख बदल जाता है। इस सीजन में अब कौन सा टीम प्लेऑफ के लिए पहुंचेगी कौन सी नहीं इसकी गणित भी अब धीरे-धीरे साफ होने लगी है। बुधवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब के बीच हुए बेहद रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने तीन रनों से मैच को जीतकर प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है और वहीं अंक तालिका में भी उछाल के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है। इस मुकाबले में पंजाब को मिली हार के बाद इस सीरीज में ये उसकी लगातार चौथी हार है,और पंजाब के लिए अब आगे का सफर मुश्किल नजर आ रहा है। दरअसल पंजाब की टीम की अगर बात करें तो भले ही पंजाब मुकाबले हार रहा हो लेकिन इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा विकेट चटकाने दोनो ही मामलों में इस टीम के ही खिलाड़ी केएल राहुल और एंड्रयू टाय शामिल हैं। इस मैच में भी इन दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वन मैन आर्मी बन चुकी टीम पंजाब यह मुकाबला नहीं जीत सकी।

टाय ने टीम को लताड़ाः गौरतलब हो की इस सीरीज में अब तक 24 विकेट ले चुके एंड्रयू टाय पर्पल होल्डर हैं और इस मैच में भी उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई के 4 बड़े विकेट हासिल किए लेकिन मुंबई ने फिर भी 186 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं बल्लेबाजी की अगर बात करें तो केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 94 रन बनाकर टीम में जीत की कुछ उम्मीद जताई लेकिन बुमराह की गेंद पर जब वो कैच आउट हुए तो मैच पंजाब के हाथों से फिसल गया। इस प्रदर्शन से नाखुश टाय ने कहा की हम कितना भी बेहतर प्रदर्शन कर लें लेकिन अगर हमें टीम का साथ नहीं मिलेगा तो हम जरूर मुकबला हारेंगे। उन्होंने कहा की हम ये मुकाबला जीत सकते थे लेकिन हम ये मुकाबला हार गए। बल्लेबाजी की बात करते हुए उन्होंने कहा की केएल राहुल ने पिछले 4 मैच में 3 अर्धशतक जड़ाी है ऐसे में आप सिर्फ एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं हो सकते हैं।

Story first published: Thursday, May 17, 2018, 13:38 [IST]
Other articles published on May 17, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+