एटीपी टेनिस : भूपति और बोपन्ना अंतिम-8 दौर में (लीड-1)
भूपति ने अपने जोड़ीदार बेलारूस के मैक्स मिर्नी के साथ खेलते हुए पहले दौर में आस्ट्रेलिया के जार्डन केर और ब्रिटेन के रॉस हचिंग्स को 6-1, 7-5 से पराजित किया। भूपति-मिनी को इस टूर्नामेंट के लिए शीर्ष वरीयता मिली है।
वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन की तैयारियों में जुटे भूपति और मिर्नी की अगले दौर में इटली के आंद्रेस सेप्पी और पोर्टिटो स्टारेस की जोड़ी के साथ भिड़ंत होगी।
सेप्पी और पोर्टिटो ने पहले दौर में जर्मनी के फिलिप मैक्स और स्लोवाकिया के इगोर जालेने को 6-2, 6-7(1), 11-9 से हराया।
दूसरी ओर, बोपन्ना और पाकिस्तान के अहसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी ने जर्मनी के साइमन ग्रुएल और हॉलैंड के रोजर वासेन की जोड़ी को अपने पहले दौर के मुकाबले में 7-5, 6-7, 10-4 से पराजित किया।
अगले दौर में बोपन्ना और कुरैशी ब्रिटेन के कोलिन फ्लेमिंग और केन स्कुपेस्की से भिड़ेंगे। इन दोनों ने स्वीडन के राबर्ट लिंडस्टेडट और रोमानिया के होरिया ताकाउ की जोड़ी को 6-1, 6-7(4), 11-9 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications