Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : भारतीय खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण पदक जीते (लीड-2)

इनमें से भारतीय कुश्ती खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। निशानेबाजों ने तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। वहीं तीरंदाजी में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक मिला। इसके अलावा भारतीय जिम्नास्ट ने भी भारत को शुक्रवार को एक रजत पदक दिलाया।

फ्रीस्टाइल कुश्ती में भारत की अनीता ने 67 किलोग्राम वर्ग और अलका तोमर ने 59 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया वहीं बबीता ने 51 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।

निशानेबाजी में भारत के विजय कुमार ने 25 मीटर रैपिड फायर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। ओंकार सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में गगन नारंग और इमरान हसन खान ने स्वर्ण पदक जीता। इस जोड़ी ने सिर्फ सोना ही नहीं बटोरा, बल्कि एक नया रिकार्ड भी अपने नाम किया। वहीं मानवजीत सिंह और मनशेर सिंह की जोड़ी ने ट्रैप शूटिंग में रजत पदक जीता। इसके अलावा गुरप्रीत सिंह ने भी निशानेबाजी में रजत पदक जीता।

तीरंदाजी में शुक्रवार को भारत ने महिला एवं पुरुष दोनों श्रेणियों की टीम स्पर्धाओं में पदक जीते। दिन की शुरुआत में तीरंदाजी की रिकर्व टीम स्पर्धा में डोला बनर्जी, बोमबायाला देवी और दीपिका कुमारी ने यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंग्लैंड के साथ हुए फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके बाद पुरुष निशानेबाजों की टीम ने रिकर्व स्पर्धा में एक कांस्य पदक हासिल किया।

साथ ही भारत के जिम्नास्ट आशीष कुमार ने कलात्मक जिम्नास्टिक स्पर्धा में रजत पदक जीता।

उधर, टेनिस खिलाड़ी भी देश का नाम ऊंचा करने में किसी से पीछे नहीं रहना चाहते। भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन आस्ट्रेलिया के मैट इब्डेन को हराकर पुरुष एकल के फाइनल में प्रवेश कर गए।

सोमदेव ने यहां आर.के.खन्ना टेनिस कॉम्प्लेक्स में तीसरी वरीयता प्राप्त इब्डेन को एक घंटा 10 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-1 से हराया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:46 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+