फीफा विश्व कप : पहले सफर को यादगार बनाना चाहेगा स्लोवाकिया
स्लोवाकिया को दक्षिण अफ्रीका में 11 जून से खेले जाने वाले फीफा विश्व कप के लिए ग्रुप-एफ में मौजूदा चैम्पियन इटली, दक्षिण अमेरिकी दिग्गज पराग्वे और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। इस लिहाज से दूसरे दौर में पहुंचने का उसका सफर आसान नहीं होगा।
वर्ष 1993 से पहले चेकोस्लोवाकिया के अंग के रूप में खेलते हुए स्लोवाकिया के खिलाड़ियों ने फुटबाल जगत में अपनी शानदार छाप छोड़ी थी लेकिन उसके बाद से वे अपनी पहचान बनाने के लिए लगातार संघर्षरत हैं। यही कारण है कि विश्व कप तक पहुंचने के लिए उन्हें 17 वर्ष का इंतजार करना पड़ा है।
पहली बार अपनी टीम को विश्व कप में अहम मुकाम दिलाने के प्रयास में प्रीमियर लीग क्लब लिवरपूल के लिए खेलने वाले मार्टिन स्कटेल की अहम भूमिका होगी। इसके अलावा इटली के क्लब नेपोली के लिए खेलने वाले मारेक हैमसिक के अनुभवों से भी टीम को काफी फायदा हो सकता है।
इन दोनों के अलावा इस टीम में कोई बड़ा नाम नहीं है, जो इंग्लैंड के वायने रूनी या फिर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तरह घर-घर में लोकप्रिय हो लेकिन इसके बावजूद स्लोवाकिया के खिलाड़ी बड़ी टीमों के आसानी से जीत नहीं हासिल करने देंगे।
स्लोवाकिया का पहला मैच 15 जून को न्यूजीलैंड के साथ है जबकि दूसरे मुकाबले में उसे 20 जून को पराग्वे से भिड़ना है। उसका तीसरा मैच 24 जून को मौजूदा विश्व चैम्पियन इटली के साथ होना है। विश्व कप में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार-चार के आठ ग्रुप में विभाजित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications