Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ईशांत के इस कारनामे से हैरत में होंगी आईपीएल की टीमें

नई दिल्ली। आईपीएल 11 में किसी भी टीम ने भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पर भरोसा नहीं जताया, लेकिन अब ईशांत शर्मा ने जो कमाल ककर दिया है उससे आईपीएल की सभी टीम सोच रही होंगी की काश ईशांत को खरीद लिया होता। गौरतलब है कि शुरुआत में तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल को भी कोई टीम जगह देने में कतरा रही थी,लेकिन अब गेल की तूफानी पारी देख सभी अफसोस कर रहे हैं। ऐसा ही कारनामा किया है ईशांत शर्मा ने । इन दिनो ससेक्स की तरफ से खेल रहे ईशांत ने लीस्टरशर के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप में पहली पारी में 66 रनों की शानदार पारी खेली। यह स्कोर उनका अबतक का बेस्ट स्कोर है, बता दें कि इस सीरीज के पहले मैच में ईशांत ने 5 विकेट भी झटके थे।

ससेक्स के साथ है दो माह का अनुबंधः ईशांत का ससेक्स के साथ दो माह का अनुबंध है। टेस्ट के इस बेहतरीन गेंदबाज की आईपीएल में हुई उपेक्षा से निश्चित रूप से परेशान करने वाली थी।
इस अनुबंध के बारे में ईशांत ने कहा कि मुझे खुशी है कि ससेक्स ने मेरी प्रतिभा पर गौर किया। वहीं पूर्व ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी पेसर जेसन ने कहा कि हमें एक अनुभवी और टैलेंटेड खिलाड़ी को रखने की खुशी हो रही है।

Story first published: Sunday, April 22, 2018, 9:03 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+