Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मूर्स ने कहा, अभ्यास की कमी के कारण नाकाम हुए पनेसर

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'गार्जियन' ने मूर्स के हवाले से लिखा है, "यह नहीं भूलना चाहिए कि किसी भी टेस्ट श्रंखला से पहले अभ्यास मैचों की अहम भूमिका होती है। इन मैचों के माध्यम से खिलाड़ी अपनी लय पाते हैं लेकिन पनेसर ने सितंबर के बाद से एक भी अभ्यास मैच नहीं खेला है। ऐसे में हम भला उनके लय में रहने की अपेक्षा कैसे कर सकते हैं।"

मूर्स ने पनेसर के काउंटी क्लब नॉर्थेप्टनशायर के कोच डेविड केपेल के उस बयान से सहमति जताई जिसमें उन्होंने कहा था कि पनेसर को अपनी गेंदों में विविधता लाने के लिए भारत में अभ्यास मैच खेलने की जरूरत थी लेकिन उन्हें यह मौका नहीं मिला।

चेन्नई टेस्ट मैच में पनेसर ने पहली पारी में तीन विकेट लिए थे लेकिन दूसरी पारी में जब टीम को उनकी जबसे ज्यादा जरूरत थी, तब वे 105 रन खर्च करते हुए एक भी विकेट नहीं हासिल कर सके। पनेसर के इस खराब प्रदर्शन की इंग्लैंड के मीडिया और कई पूर्व क्रिकेटरों ने आलोचना की है।

इंड-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+