Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एंटिनी ने मेरे ऊपर नस्लवाद का आरोप लगाया था : आर्थर

आर्थर ने अपनी आत्मकथा 'टेकिंग द मिकी-द इनसाइड स्टोरी' को सोमवार को जारी किया।

आर्थर ने इस किताब में लिखा, "मखाया एंटिनी को 2008-09 में जब उनकी खराब फॉर्म को लेकर राष्ट्रीय टीम से बाहर किया गया था उस समय एंटिनी ने मेरे अलावा टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ पर नस्लभेदी होने का आरोप लगाया था।"

आर्थर ने लिखा है,"जब एंटिनी को टीम से बाहर किया गया था उस समय टीम के सभी खिलाड़ी खासतौर पर वरिष्ठ खिलाड़ी काफी निराश थे। लेकिन मैं इसलिए सख्त निराश था क्योंकि मखाया प्रभावशाली प्रशासकों से यह कह रहे थे कि मैं और ग्रीम स्मिथ टीम में काले खिलाड़ियों को नहीं चाहते।"

उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम की ओर से खेलने वाले एंटिनी पहले अश्वेत खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है।

द.अफ्रीकी इस पूर्व कोच का कहना है कि उन्होंने टीम के चयन में हमेशा योग्य खिलाड़ियों का चुनाव किया है न कि रंग-रूप के आधार पर।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, November 6, 2010, 22:25 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+