टेस्ट मैचों में सहवाग के 7000 रन पूरे

पी. सारा ओवल मैदान पर श्रीलंका के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 70 रन के व्यक्तिगत योग पर पहुंचने के साथ सहवाग ने यह आंकड़ा छुआ।

सहवाग ने अपने 79वें टेस्ट मैच में 7000 रन पूरे किए हैं। इस दौरान उन्होंने 20 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वोच्च योग 319 रन रहा है।

सहवाग भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। उनके नाम दो तिहरे शतक दर्ज हैं। उन्होंने पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तिहरे शतक लगाए हैं।

'नजफगढ़ के तेंदुलकर' नाम से मशहूर सहवाग 7000 या उससे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले छठे भारतीय हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, वी.वी.एस. लक्ष्मण और सौरव गांगुली ने इस आंकड़े को छुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, August 4, 2010, 4:23 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+