Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2 महीने के लिए टाली गई

इस स्टेडियम में 2010 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धाएं होनी हैं। इसे इस साल जून तक तैयार कर लिया जाना था लेकिन निर्माण कार्य में देरी की वजह से अब यह नवंबर में पूरा हो सकेगा।

स्टेडियम तैयार होने में हो रही देरी के कारण राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी महासंघ ने अब इस प्रतियोगिता को फरवरी-मार्च 2010 में कराने का फैसला किया है।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के महासचिव पी.के.एम. राजा ने कहा कि नई दिल्ली म्यूनिसिपल कारपोरेशन (एनडीएमसी) ने राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर उससे दिसंबर तक स्टेडियम को पूरी तरह तैयार करने का वादा किया है।

टूर्नामेंट का टाला जाना भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी के लिए बेहद गंभीर चिंता का विषय है क्योंकि एक दिन पहले ही कलमाडी ने कहा था कि इस साल और अगले साल भारत में जितने भी अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन होने हैं, उनके लिए स्टेडियम समय रहते तैयार कर लिए जाएंगे।

कलमाडी के साथ-साथ खेल मंत्री एम.एस. गिल ने भी कुछ दिनों पहले यही बात कही थी लेकिन पर्यटन मंत्रालय की स्थायी संसदीय समिति ने यह कहते हुए आयोजनकर्ताओं की चिंता बढ़ा ही है कि राष्ट्रीय राजधानी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए समय रहते तैयार नहीं हो पाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+