चैम्पियंस लीग : ट्वेंटी-20 मैचों का 32वां टाई
इस मैच का परिणाम 'वन ओवर एलिमिनेटर' के जरिए किया गया। चैम्पियंस ट्वेंटी-20 लीग में ऐसा दूसरी बार हुआ। इससे पहले वर्ष 2009 में ईगल्स और ससेक्स के बीच खेले गए मुकाबले का फैसला भी इसी तर्ज पर हुआ था। ईगल्स ने यह मैच जीता था।
इस मैच में सुपर किंग्स के सुरेश रैना ने 26 रन देकर चार विकेट लिए। ट्वेंटी-20 मैचों में यह उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। चैम्पियंस लीग में अब तक सात खिलाड़ी एक पारी में चार विकेट ले चुके हैं। चेन्नई के गेंदबाज आर. अश्विन भी एक बार ऐसा कर चुके हैं।
दो विकेट चटकाने वाले सुपर किंग्स के गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपने कुल विकेटों की संख्या 45 कर ली है। वह सुपर किंग्स के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले एल्बी मोर्कल (45) की बराबरी पर पहुंच गए हैं।
सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने चैम्पियंस लीग में अब तक विकेट के पीछे कुल नौ शिकार किए हैं। धौनी ने पांच कैच लपके हैं जबकि चार मौकों पर उन्होंने स्टंप किया है। चैम्पियंस लीग के लिहाज से यह एक रिकार्ड है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications