मैचेस्टर यूनाइडेट ने की अपने कोच होजे मोरिनियो की छुट्टी
नई दिल्ली। दिग्गज फुटबॉल क्लब मैचेस्टर यूनाइडिट ने अपने कोच होजे मोरिनियो को पद से हटा दिया है। मोरिनियो अपने काम को लेकर काफी दबाव में चल रहे थे। मैनेचेस्टर युनाइटेड का मौजूदा सीजन में काफी खराब प्रदर्शन रहा था। इसके चलते कोच को अपने पद से हाथ धोना पड़ा है। पुर्तगाल के होजे मोरीनियो ने मई 2016 में मैनचेस्टर युनाइटेड का कोच पद संभाला था
इस सीजन में खराब शुरूआत के चलते ये क्लब अंक तालिका में काफी पीछे रह गया था और शीर्ष पर चल रहे लीवरपूल से 19 अंक पीछे रह गया था। बाद में और भी पीछे खिसकते हुए वह टॉप चार क्लबों से भी बाहर हो गया। मैनचेस्टर युनाइटेड छह लीग मैचों में से केवल एक में जीत दर्ज कर सका था। उसे साउथेमटन और क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ भी जूझना पड़ा था।
कोच होजे मोरीनियोने के रहते मैनचेस्टर युनाइटेड ने तीन प्रीमियर लीग खिताब जीते थे। इसके अलावा उन्होंने इंग्लिश क्लब को यूरोपा लीग और लीग कप (2016-17) जिताया। जबकि पिछले साल क्लब प्रीमियर लीग में दूसरे स्थान पर रहा थी और उसने एफए कप फाइनल में भी जगह बनाई थी। इस माह की शुरुआत में भी साउथहेम्पटन के खिलाफ ड्रॉ रहे मैच के बाद होजे मोरीनियो ने कहा था, हमारी टीम में जुनूनी खिलाड़ी नहीं है, जो फुटबॉल पर अपना दबदबा बनाए रखें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
