विश्व मुक्के बाजी चैम्पियनशिप : फाइनल में पहुंची कोम
ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 18 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाज एम.सी. मैरी कोम महिलाओं की छठी विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गई हैं।
करेबियाई शहर ब्रिजटाउन में कोम ने शुक्रवार को 48 किलोग्राम की स्पर्धा में फिलीपींस की एलिस केट को 8-1 से पछाड़ दिया और फिलहाल अपने लिए कम से कम रजत पदक सुनिश्चत कर लिया।
दो बच्चों की मां कोम के लिए सेमीफाइन मुकाबला बेहद आसान रहा। फाइनल में उनका मुकाबला रोमानिया की स्तेलुता दूता से होगा। दूता ने सेमीफाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की नाजगुल बोरानबायेवा को 10-5 से पराजित किया।
इस चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाली कोम इकलौती भारतीय हैं। एक अन्य भारतीय मुक्केबाज कविता को 81 किलोग्राम की स्पर्धा के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें यूक्रेन की मुक्केबाज कातेर्याना कुजेल ने 14-2 से मात दे दी।
कोम ने कहा, "मैं यहां तक पहुंचकर बहुत खुश हूं। मैं इस बार स्वर्ण जीतने की कोशिश करूंगी। परंतु इस बारे में मैं ज्यादा नहीं सोच रही हूं क्योंकि मुझे अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना है। अगर मैं सही खेलूंगी तो जरूर जीतूंगी।"
वैसे बीते दो फाइनल मुकाबलों में कोम अपनी प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज दूता को हरा चुकी हैं। इसके बावजूद वह इस खिताबी भिडं़त को हल्के में नहीं ले रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपनी प्रतिद्वंद्वी को कभी भी हल्के में नहीं लेती। मैं सिर्फ इतना कह सकती हं कि स्वर्ण जीतने के लिए पूरी कोशिश करूंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications