बुंदेसलीगा फुटबॉल : साल्के की जीत में रॉल ब्रेस चमके
गेलसेनकिरचेन (जर्मनी), 6 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन के स्ट्राइकर रॉल ब्रेस के दो गोलों की मदद से साल्के-04 ने सैंट पॉलियों को 3-0 से हराकर सत्र के दूसरे लीग में जीत दर्ज की।
शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में रॉल ने मैच के दोनों हाफ में गोल दागे। मैच का तीसरा व आखिरी गोल हॉलैंड के कलास जान हंटेलार ने किए।
साल्के के डिफेंडर क्रिस्टोफ मेज्लर ने इस दौरान अपना 30वां जन्मदिन मनाया।
मेज्लर ने कहा, "हमारे लिए यह जीत बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमारे अंक और आत्मविश्वास दोनों के लिए अच्छा है। यह शाम हमारे लिए अच्छी रही।"
उल्लेखनीय है कि सप्ताह के शुरू में ही साल्के के कोच फेलिक्स मगथ ने रॉल की काफी आलोचना की थी। कोच का कहना था कि रॉल सामने से गोल दागने में नाकाम हो रहे हैं।
साल्के के अब 11 मैचों में 9 अंक हो गए हैं जबकि सैंट पॉलियो 13 अंकों के साथ 13वें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications