श्रीलंका ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला
कोलंबो, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह अनफिट होने की वजह से इस मैच से बाहर हो गए हैं।
सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर पहले ही चोटिल होने की वजह से बाहर थे । अब हरभजन का टीम से बाहर होना भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका कहा जा सकता है। भारत के सामने इस श्रृंखला को बराबर करना है। मेजबान टीम गॉल टेस्ट में मिली जीत की बदौलत श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।
भारतीय टीम में हरभजन की जगह अमित मिश्रा को मौका दिया गया है। उनके साथी स्पिनर के रूप में प्रज्ञान ओझा पहले से ही अंमित एकादश में मौजूद हैं। दूसरी ओर युवराज सिंह की जगह कोलंबो टेस्ट में शतक जड़ने वाले सुरेश रैना को टीम में बनाए रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications