चैम्पियन्स लीग : वायंबा ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला
ग्रुप-ए में दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला है। सुपर किंग्स टीम अपना पहला मैच जीत चुकी है जबकि वायंबा को जीत की तलाश है। सुपर किंग्स और वायंबा इलेवन टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं, इस लिहाज से दोनों के बीच जोरदार टक्कर का अनुमान है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंज की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स टीम को 57 रनों के विशाल अंतर से हराया था जबकि वायंबा को दक्षिण अफ्रीकी क्लब वारियर्स के हाथों सात विकेट से मात मिली थी।
ग्रुप-ए में विक्टोरिया और सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के अलावा वायंबा इलेवन टीम ने अब तक खाता नहीं खोला है। इसके अलावा वॉरियर्स और सुपर किंग्स टीमें अपने-अपने मैच जीत चुकी हैं। वॉरियर्स को दो मैचों में जीत मिली है।
वर्ष 2009 में भारत में आयोजित चैम्पियन्स लीग का पहला संस्करण खासा लोकप्रिय रहा था। पहले संस्करण में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार कुल 10 टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications