सचिन तेंदुलकर एक बार फिर सस्ते में आउट (लीड-1)
दिन-रात के इस मैच में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के साथ पारी की शुरुआत करने आए तेंदुलकर सात रन बनाकर दिलहारा फर्नाडो की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए जबकि बेहतरीन फार्म में चल रहे गौतम गंभीर 10 रन बनाकर रन आउट हुए।
तेंदुलकर पहले और दूसरे मुकाबले में भी पगबाधा आउट करार दिए गए थे। पहले मुकाबले में उन्होंने पांच रन बनाए थे जबकि दूसरे मुकाबले में वह छह रन ही बना सके थे। हालांकि दूसरे मुकाबले में उनके खिलाफ अंपायर का फैसला काफी विवादास्पद रहा था।
बहरहाल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक पांच ओवर के खेल में दो विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए थे।
सहवाग छह गेंदों पर चार बनाकर खेल रहे हैं जबकि युवराज सिंह ने पांच गेंदों पर एक चौके की मदद से चार रन बनाए हैं। पांच मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications