नायर, साहा, जडेजा, टी 20 के संभावितों में शामिल
इसके अतिरिक्त चयनकर्ताओं ने लंबे अंतराल के बाद रॉबिन उत्थप्पा पर भी भरोसा जताया है जबकि लंबे समय बाद लक्ष्मीपति बालाजी की भी वापसी हुई है।
बाद में इन खिलाड़ियों में से 15 संभावितों का चयन किया जाएगा।
पिछले विश्वकप के फाइनल में अंतिम ओवर में जीत दिलाकर नायक का दर्जा हासिल करने वाले जोगिंदर शर्मा को इस बार अंतिम 30 में भी स्थान नहीं मिला है। इसके अतिरिक्त दक्षिण अफ्रीका में पिछले टी20 विश्वकप में जीत हासिल करने वाली टीम में से अजित आगरकर, पीयुष चावला और एस. श्रीसंथ को भी टीम में स्थान नहीं मिला है।
संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं : महेंद्र सिंह धौनी, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान, जहीर खान, ईशांत शर्मा, मुनाफ पटेल, रवींद्र जडेजा, प्रज्ञान ओझा, हरभजन सिंह, प्रवीण कुमार, दिनेश कार्तिक, मुरली विजय, अजिंका रहाणे, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, रोबिन उत्थप्पा, विराट कोहली, मनोज तिवारी, वृद्धिमान साहा, अभिषेक नायर, अमित मिश्र, रविचंद्रन अश्विन, रुद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मीपति बालाजी, धवल कुलकर्णी और नमन ओझा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications