दक्षिण अफ्रीका में आईपीएल टिकटों की कीमतें रहेंगी कम: मोदी
जोहांसबर्ग, 28 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन और कमिश्नर ललित मोदी ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में आईपीएल मैचों के लिए टिकट की कीमतें कम होंगी ताकि स्थानीय क्रिकेट प्रशंसक ज्यादा से ज्यादा मैचों का लुत्फ उठा सकें।
स्थानीय रेडियो स्टेशन 'टॉक रेडियो 702' को दिए साक्षात्कार में मोदी ने कहा, "आईपीएल के टिकटों की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय मैचों के टिकटों की कीमतों से कम होंगी। घरेलू मैचों के टिकट की कीमतों से आईपीएल मैचों के टिकट की कीमतें थोड़ी ज्यादा होंगी। "
उन्होंने कहा कि इस ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के लिए टिकटों की बिक्री अगले दो दिनों में शुरू हो जाएगी। टिकट की कीमतें दो डॉलर से 80 डॉलर के बीच होंगी।
मोदी ने उम्मीद जताई की कि आईपीएल 2009 को दक्षिण अफ्रीका में भरपूर सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा, "दक्षिण अफ्रीका एक ऐसा देश हैं जहां के लोग खेल और क्रिकेट को पसंद करते हैं। आईपीएल में दुनिया के 100 बेहतरीन क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं।"
गौरतलब है कि आईपीएल का आयोजन 18 अप्रैल से 24 मई के बीच दक्षिण अफ्रीका के आठ शहरों में होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications