वॉटसन की जगह ले सकते हैं हॉज या फग्र्यूसन
पोंटिंग ने 'फॉक्स स्पोर्ट्स' से बातचीत के दौरान कहा कि होव में होने वाले चार दिवसीय अभ्यास मैच में वॉटसन नहीं खेल सकेंगे। मंगलवार को उनके चोटिल घुटने का गहन परीक्षण किया गया, जिसके बाद उनके एशेज में खेलने को लेकर संदेह पैदा हो गया है।
पोंटिंग ने कहा, "वॉटसन के स्थान पर हम किसी बल्लेबाज को टीम में शामिल करना चाहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि वॉटसन को एक बल्लेबाज के तौर पर ही टीम में जगह दी गई है। मेरा मानना है कि हॉज और फग्र्यूसन में से कोई एक उनके स्थान को बखूबी भर सकता है।"
अभ्यास मैच में तेज गेंदबाज मिशेल जानसन को आराम दिया जा रहा है। इस मैच में ब्रेट ली, स्टुअर्ट क्लार्क और बेन हिफेनहास आस्ट्रेलियाई आक्रमण पंक्ति की कमान संभालेंगे। एशेज श्रृंखला की शुरुआत 8 जुलाई से कार्डिफ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के साथ होगी।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications