खेल मंत्रालय ने आईओसी को सख्त जवाब भेजा (लीड-1)
बुधवार को आईओसी अध्यक्ष जैक्स रोग को लिखे सख्त जवाब में खेल मंत्रालय में संयुक्त सचिव इंजेती श्रीनिवास ने कहा, "यह हैरानी की बात है कि राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) में अच्छे लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव जैसे मामले पर आप अपना कोई पक्ष नहीं रख रहे बल्कि यह कह रहे हैं कि इन संघों में अस्वीकार्य स्थिति के कोई मायने नहीं हैं। इस देश की अदालत और राष्ट्रीय प्राधिकरण इस मामले पर ऐसी राय नहीं रखते।"
इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने भारत को चेतावनी दी थी कि वह खेल संघों की स्वायतत्ता को बाधित न करे।
आईओसी के जनसंपर्क निदेशक पेरे मीरो ने खेल मंत्री एम. एस. गिल को लिखे एक पत्र में कहा था कि आईओसी से चर्चा करने से पहले सरकार खेल संघों के प्रमुखों का कार्यकाल सीमित न करे।
आईओसी के अध्यक्ष जैक्स रोग की तरफ से लिखे गए इस पत्र में चेतावनी दी गई थी कि यदि भारत ने प्रस्तावित दिशा-निर्देशों से आगे जाने की कोशिश की तो ओलंपिक चार्टर के मुताबिक उसके खिलाफ 'सुधारात्मककार्रवाई' की जाएगी।
पत्र में कहा गया था, "हमारा मानना है कि जब तक आईओसी के साथ बातचीत नहीं हो जाती तब तक ओलंपिक से जुड़े भारतीय संगठनों के लिए जारी किए गए दिशानिर्देशों को अनिवार्य रूप से लागू नहीं किया जाएगा। अन्यथा दुर्भाग्यवश हम सुराक्षात्मक कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।"
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और विभिन्न राष्ट्रीय खेल संघों के प्रमुखों के कार्यकाल को सीमित करने के लिए खेल मंत्रालय ने पिछले महीने अपने दिशानिर्देशों की समीक्षा की थी क्योंकि इन संगठनों के कई प्रमुख दशकों से अपने पदों पर जमे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications