इंग्लैंड ने जीता महिला विश्वकप खिताब
इंग्लैंड ने महिला क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीत लिया है। वहीं भारत इस मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहा। फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की महिला क्रिकेट ने न्यूजीलैंड महिला टीम को चार विकेट से पराजित कर दिया।
सिडनी में रविवार को 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैड क्रिकेट टीम को सारा टेलर (39 रन) और कैरोलिन एटकिंस (40 रन) ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड के विश्व विजेता बनने की पक्की बुनियाद रख दी। इसके बाद इंग्लैंड ने 46.1 ओवर में छह विकेट पर 170 बनाकर विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड की ओर से लूसी डूलन ने तीन और एमी मासन ने दो विकेट झटके।
इंग्लैंड की सारा टेलर को मैन ऑफ द सीरीज और निकी शॉ को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड के खाते में अभी 26 रन जुड़े थे कि सलामी बल्लेबाज केट पलफोर्ड पेवेलियन लौट गईं। इसके बाद न्यूजीलैंड के विकेटों के पतन का सिलसिला थम न सका। पूरी टीम 47.2 ओवर में 166 रन बनाकर आउट हो गई। डूलन ने सर्वाधिक 48 रनों की पारी खेली।
इंग्लैंड की ओर से निकी सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने न्यूजीलैंड की चार बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई। उनके अलावा लॉरा मार्श ने दो विकेट और कैथरीन ब्रंट, ईशा गुहा, हॉली कोलविन और चॉरलोटे एडवर्ड्स ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications