आईपीएल प्लेऑफ से पहले महिला टीम के लिए टी-20 मैचों का आयोजन करवाएगी BCCI
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेटरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल बीसीसीआई ने हो रहे आईपीएल 11 के प्लेऑफ मुकाबले से पहले ही महिलाओं का एक प्रदर्शनी मुकाबला कराने का फैसला किया है। ये प्रदर्शनी मुकबला ठीक वैसे ही खेला जाएगा जिस तरह से आईपीएल का मुकाबला खेला जाता है। इस मुकाबले के बाद महिला क्रिकेटरों के लिए आईपीएल की उम्मीदों को बल मिलेगा। अगर एक समाचार रिपोर्ट की मानें तो यह मुकाबला 22 मई को होगा, और इसका प्रसारण भी स्टार स्पोर्टस पर किया जाएगा। माना जा रहा है की यह मुकाबला 2:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा।माना जा रहा है की बोर्ड इस मैच के जरिए दर्शकों के मूड को परखने का काम करेगा। गौरतलब हो की क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया महिलाओं के लिए पहले से ही क्रिकेट लीग बिगबैश आयोजित करता है।
विदेशी खिलाड़ी भी होंगी शामिलः सीओए की सदस्य और पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर क्रिगौरतकेटर डायना एडुल्जी ने बताया की इस मुकाबले में दोनों ही टीमों में 4-4 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल होंगे। हर टीम में 10 भारतीय और 5 विदेशी महिला का सेलेक्शन किया जाएगा। सीओए के प्रमुख विनोद राय ने बताया की यह कदम महिला आईपीएव को लेकर उठाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं बीसीसीआई इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे क्रिकेट संघों के संपर्क में है। गौरतलब हो की महिला खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
