Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अहमदाबाद टेस्ट : राइडर का शतक, न्यूजीलैंड ने बनाए 331 रन (लीड-3)

जेसी राइडर और केन विलियम्सन ने शानदार 194 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से उबारने की भरपूर कोशिश की।

तीसरे दिन पहले ही सत्र में दो दिग्गज बल्लेबाजों ब्रेंडन मैकलम और रॉस टेलर के पेवेलियन लौट जाने के बाद कीवी पारी मुश्किल में घिरती नजर आ रही थी। मैकलम ने 65 जबकि टेलर ने 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

इससे पहले दूसरे दिन के स्कोर दो विकेट पर 69 रनों से आगे खेलते हुए तीसरे दिन मैकलम और टेलर ने अपनी टीम की पारी को बड़ी सहजता से आगे बढ़ाया। इस बीच मैकलम ने अपना अर्धशतक पूरा किया। टेस्ट मैचों में उनका यह 17वां अर्धशतक है। उनके बाद टेलर ने भी अपने टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक जड़ा।

मैकलम और टेलर कीवी पारी को बड़े ही धर्य के साथ आगे बढ़ा रहे थे लेकिन हरभजन सिंह की एक गेंद पर टेलर चकमा खा गए और लक्ष्मण के हाथों लपके गए। टेलर ने 56 रनों की पारी खेली। इसके कुछ देर बाद ही प्रज्ञान ओझा ने मैकलम को पेवेलियन की राह दिखा दी। मैकलम ने 65 रन बनाए। कीवी टीम को तीसरे दिन टिम मैकंटॉस और जॉन वाटलिंग के रूप में दो झटके लगे थे।

भारत ने अपनी पहली पारी में 487 रन बनाए। मैच के पहले दिन सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (173) और राहुल द्रविड़ (104) ने बेहतरीन पारी खेल टीम को मजबूती प्रदान की थी। इनके अलावा सचिन तेंदुलकर और वी.वी.एस. लक्ष्मण ने 40-40 रन बनाए थे। सचिन अपने करियर का 50वां शतक जड़ने से चूक गए।

न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक चार विकेट कप्तान डेनियल विटोरी ने झटके। जीतन पटेल ने तीन जबकि क्रिस मार्टिन, जेसी राइडर व विलियम्सन ने एक-एक विकेट हासिल किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, November 6, 2010, 18:25 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+