पाकिस्तान बाढ़ : मदद को आगे आया दक्षिण अफ्रीका
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा कि वह पाकिस्तान के साथ होने वाली आगामी श्रृंखला के दौरान एक मैच बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ खेलने को तैयार है। इस मैच से होने वाली आय बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा की जाएगी।
सीएसए प्रमुख जेराल्ड मजोला ने अपने बयान में कहा, "हमारा दिल पाकिस्तान की अवाम के साथ है। एक अतिरिक्त मैच खेलकर हम अपनी ओर से छोटी सी मदद उन लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जो कुदरत के कहर से बेहाल हैं।"
दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान की टीमें अक्टूबर-नवंबर में अबू धाबी में दो टेस्ट, दो ट्वेंटी-20 और पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए आमने-सामने होंगी। सीएसए की घोषणा के साथ इस श्रृंखला में तीन ट्वेंटी-20 मैच खेले जाएंगे। तीसरा मैच सहायतार्थ होगा।
पाकिस्तान में आई बाढ़ के कारण कम से कम 1600 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पूर्व तथा मौजूदा टीम के कई खिलाड़ियों ने बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications