Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अच्छी फिटनेस के कारण मिली सफलता : गगन

गत शुक्रवार को 10 मीटर एअर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले गगन ने थ्री-पोजीशन स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। आईएसएसएफ विश्व कप के किसी एक संस्करण में दो पदक जीतने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं।

25 वर्षीय गगन ने बताया कि वह पिछले तीन महीनों से रोजाना ढाई से तीन घंटों तक फिटनेस बनाए रखने के लिए मेहनत किया करते थे। इस दौरान उन्होंने अपना वजन घटाने के लिए भी काफी मेहनत की है। इसी कारण उन्हें थ्री-पोजीशन में बढ़िया निशाने लगाने में सफलता मिली।

स्वर्ण जीतने की राह में गगन ने क्वालीफाईंग दौर में 1166 अंक जुटाए जबकि उन्होंने फाइनल में 98 अंक अपने नाम किए। इस तरह उन्होंने कुल 1264 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। गगन ने प्रोन में 395, स्टैंडिंग में 382 और नीलिंग में 389 अंक जुटाए।

गगन ने कहा, "मैंने अपना वजन घटाया है। इससे मुझे नीलिंग और प्रोन पोजीशन में बेहतर ढंग से निशाना लगाने में मदद मिली। मैं इस स्पर्धा में अपने प्रदर्शन को लेकर काफी चिंतित था और यही कारण है कि मैंने फिटनेस को काफी गंभीरता से लिया। मुझे खुशी है कि तीन महीने में ही इसका परिणाम सामने आ गया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+