रोचक मुकाबले में 1 विकेट से जीता दक्षिण अफ्रीका
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने शिवनारायण चंद्रपॉल (67) और नरसिंह देवनारायण (नाबाद 53) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति के बाद छह विकेट पर 252 रन बनाए।
वेस्टइंडीज की ओर से ड्वेन ब्रावो ने 26 और केरन पोलार्ड ने भी 25 रनों का योगदान दिया। चंद्रपॉल ने 104 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए जबकि देवनारायण ने 53 गेंदों की अपना तेज पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया।
जवाब में खेलने उतरी मेहमान टीम ने 49.4 ओवरों नौ विकेट खोकर 255 बनाकर मैच जीत लिया। हाशिम अमला ने 45 रनों का योगदान दिया जबकि जैक्स कैलिस ने 57 और जीन पॉल ड्यूमिनी ने 51 रनों की उपयोगी पारी खेली।
अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी कैलिस ने 55 गेंदों पर पांच चौके लगाए। उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए एक सफलता भी हासिल की थी। इस श्रृंखला में दो शतक लगाने वाले अमला को 'मैन ऑफ द सीरीज' चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications