अगले 3 साल तक चेल्सी के लिए खेलते रहेंगे द्रोगबा
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक चैंपियंस लीग मुकाबले में बार्सिलोना के हाथों मिली हार के बाद द्रोगबा का चेल्सी छोड़ना लगभग तय माना जा रहा था लेकिन क्लब प्रबंधन ने इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को अगले तीन साल तक अपने साथ जोड़े रहने का फैसला किया।
बार्सिलोना के खिलाफ रेफरी के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप तय होने के बाद यूरोपीय फुटबाल की सर्वोच्च संस्था ने द्रोगबा पर पांच मैचों का प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन इसके बावजूद चेल्सी के नए प्रमुख कार्लो एंसेलोट्टी ने द्रोगबा पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम में बनाए रखने का फैसला किया।
एंसेलोट्टी मानते हैं कि द्रोगबा के रहते उनकी टीम अगले साल चैंपियंस लीग और यूरोपा कप खिताब जीत सकती है। द्रोगबा भी खुद को चेल्सी के साथ सुरक्षित महसूस करते हैं और यही कारण है कि उन्होंने एंसेलोट्टी का प्रस्ताव स्वीकार करने में देरी नहीं की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications