यूनुस खान के साथ किसी तरह की खटास नहीं : कादिर
कादिर ने पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' से बातचीत के दौरान कहा, "इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। यह बिल्कुल बेबुनियाद बात है। मैं हमेशा यूनुस के साथ संपर्क में रहता हूं। कुछ बातों लेकर हमारे बीच मतभेद रहा करते थे लेकिन ऐसी कोई बात नहीं, जिसे लेकर हमारे बीच बातचीत तक बंद हो जाए।"
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि कादिर और यूनुस के बीच रिश्ते इतने खराब हो गए हैं कि जून में इंग्लैंड में खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए टीम का चयन करने के लिए यूनुस को अपने 'वीटो' का प्रयोग करना पड़ा था।
मीडिया के मुताबिक कादिर ने कहा था कि ट्वेंटी-20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के लिए यूनुस जिम्मेदार होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि कादिर अपने मन से दो खिलाड़ियों को टीम में जगह देना चाहते थे लेकिन यूनुस ने इसके खिलाफ थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications