गॉल टेस्ट : तेंदुलकर का अर्धशतक, भारतीय पारी संभली (लीड-4)

By Staff

भारत के लिए सचिन तेंदुलकर ने शानदार अर्धशतक जड़ा है जबकि राहुल द्रविड़ काफी ठोस बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों दोनों बल्लेबाज अब तक तीसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़ चुके हैं।

पहली पारी में मात्र आठ रन के व्यक्तिगत योग पर मुरलीधरन के शिकार बने तेंदुलकर ने 109 गेंदों पर नौ चौकों की सहायता से 60 रन बनाए हैं जबकि द्रविड़ 123 गेंदों पर दो चौकों की सहायता से 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत ने चायकाल तक दो विकेट खोकर 68 रन बनाए थे। श्रीलंका की पहली पारी के स्कोर से 110 रन पीछे चल रही भारतीय टीम ने अपनी सलामी जोड़ी गौतम गंभीर और वीरेंद सहवाग के विकेट गंवाए हैं।

गंभीर (0) पहली पारी की अपनी नाकामी की कहानी को दोहराते हुए लसिथ मलिंगा की गेंद पर विकेट के पीछे प्रसन्ना जयवर्धने के हाथों लपके गए। पहली पारी में शतक लगाने वाले सहवाग ने 31 रन बनाए। उन्हें चमारा वेलेगेदारा ने जयवर्धने के हाथों कैच कराया।

इससे पहले, श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे स्टार स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को फॉलोऑन को मजबूर किया।

श्रीलंका की पहली पारी के स्कोर आठ विकेट पर 520 (घोषित) के जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 276 रन ही बना सकी। मुरलीधरन ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए जबकि लसित मलिंगा को दो तथा चमारा वेलेगेदारा तथा रंगना हेराथ को एक-एक सफलता मिली।

मुरली ने 67वीं बार टेस्ट मैचों में पारी में पांच विकेट लिए हैं। प्रज्ञान ओझा का विकेट लेने के साथ उन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में 100 विकेट पूरे किए। ऐसा करने वाले वह दुनिया के एकमात्र गेंदबाज हैं। मुरली अब तक टेस्ट मैचों में 797 विकेट ले चुके हैं।

चौथे दिन का मुख्य आकर्षण मुरली के पांच विकेटों के अलावा पहली पारी में भारतीय सलामी बल्लेबाज सहवाग का शतक भी रहा। तीसरे दिन 85 रन पर नाबाद लौटे सहवाग ने 118 गेंदों पर 19 चौकों और एक छक्के की मदद से 109 रनों की पारी खेली। यह उनके करियर का 20वां शतक है।

भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 140 रन बनाए थे। तीसरे दिन भारत ने गंभीर (2), द्रविड़ (18) और तेंदुलकर (8) के विकेट गंवाए थे। तीसरे दिन 18 रन पर नाबाद लौटने वाले वी.वी.एस. लक्ष्मण कुछ खास नहीं कर सके और 22 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद युवराज सिंह (52) और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (33) ने आकर्षक पारी खेलकर भारत को मुश्किल से उबारने का प्रयास किया लेकिन मुरली ने दोनों को आउट कर अपनी टीम का काम आसान कर दिया। हरभजन सिंह दो रन बना सके। ईशांत शर्मा पांच रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि ओझा ने तीन और अभिमन्यु मिथुन ने आठ रन बनाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, July 21, 2010, 4:39 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+