इस स्टेडियम को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 65 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसका क्षेत्रफल 11,500 वर्ग मीटर है। इसमें टेनिस से जुड़ी सभी अत्याधुनिक सुविधाएं तैयार की गई हैं। इस स्टेडियम में इस वर्ष मई में एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा चुका है।
यह पहला मौका है जब टेनिस को राष्ट्रमंडल खेलों में पदक स्पर्धा के तौर पर शामिल किया गया है। इस स्टेडियम में 14 टेनिस कोर्ट हैं। इसमें एक सेंटर कोर्ट, एक शो कोर्ट और 12 अन्य कोर्ट हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।