Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

FIFA World Cup 2018: जापान को चिंता में डाल सकती है इस तोते की भविष्यवाणी, जानिए क्यों?

नई दिल्ली। फुटबॉल वर्ल्ड कप आते ही भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो जाता है। पॉल ऑक्टोपस का नाम सुना ही होगा। हालांकि फाइनल समेत कई मैचों के विजेता की सही भविष्यवाणी करने वाले पॉल ऑक्टोपस की जर्मनी में मौत हो चुकी है। लेकिन इस समय पक्षी ने भविष्यवाणी की है जो जापान के लिए चिंता में डाल सकती है।

दरअसल एक तोते ने भविष्यवाणी की है कि जापान विश्व कप में अपना पहला मैच नहीं जीत पाएगा। उसके बारे में कहा जाता है कि वह सही भविष्यवाणी करता है। स्लेटी रंग के इस तोते का नाम ओलिविया है और यह टोक्यो के उत्तर में स्थित टोचिगी में नासु एनिमल किंगडम में रहता है। स्थानीय मीडिया के अनुसार तोते ने भविष्यवाणी की है कि रूस में चल रहे विश्व कप में जापान ग्रुप एच के अपने पहले मैच कोलंबिया से हार जाएगा।

ओलिविया उन कई जानवरों में शामिल हैं जो पिछले कुछ वर्षों में भविष्यवाणी करते रहे हैं। जापान की सांकेई न्यूज के अनुसार इस तोते ने पहले ड्रॉ के संकेत दिए, लेकिन बाद में उसने कोलंबिया का ध्वज उठाया। इस चिड़ियाघर की देखरेख करने वाले नोजोमी ओइकावा ने कहा, 'उम्मीद है कि इस बार उसकी भविष्यवाणी गलत होगी। तोता कुछ देर तक इधर-उधर मंडराता रहा, इसलिए यह करीबी मैच होगा।'

आपको बता दें कि जापान ने फीफा वर्ल्ड कप 2018 में साउदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों वाले ग्रुप बी में टॉप करते हुए अपना स्थान पक्का किया था। हालांकि यहां तक तो सब ठीक था लेकिन मुश्किलें उसके बाद बढ़ीं जब जापानी फुटबॉल एसोसिएशन ने इस साल अप्रैल में विश्व कप से दो महीने पहले बोस्नियाई कोच वाहिद हलिहोदजिक को निकाल दिया। वाहिद को जापान के फैंडली मैच में खराब प्रदर्शन के चलते निकाला गया था।

Story first published: Monday, June 18, 2018, 18:23 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+