नई दिल्ली। इन दिनों रूस में चल रहे फीफा विश्वकप का खुमार सभी पर चढ़ा हुआ है। हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में अब इसका खुमार जानवरों पर भी देखने को मिल रहा है। ये बात सुनने में थोड़ी अजीब जरूर लेगी लेकिन ये सच है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक कंगारू सनसनी ने सनसनी मचा रखी है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के फुटबॉल मैच में इस कंगारू ने अचानक धमक कर रुकावट डाल दी। इस बात की जानकारी ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने सोमवार को दी। गौरतलब हो कि यह मुकाबला संसद भवन से दो किलोमीटर की दूरी पर हो रहा था।
A brief summary of why the second half was delayed today at Deakin, between @BLUE_DEVILSFC & @CanberraFC1 .
— CapitalFootball (@CapitalFootball) June 24, 2018
📹📹 @BarTVsports pic.twitter.com/86mypdYf3B
हुआ कुछ यूंः समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं के प्रीमियर फुटबॉल लीग मैच में रविवार को इस कंगारू के पहुंचने के कारण 20 मिनट की देरी हुई, कैनबरा फुटबॉल क्लब और बेलोकोनेन युनाइटेड ब्लू डेविल्स के बीच जैसी ही पहले हाफ का मुकाबला समाप्त हुआ वहां यह कंगारू आ धमका और गोल पोस्ट के पास जाकर बैठ गया। इसे मैदान में देखकर स्टाफ और खिलाड़ी परेशान दिखे और इसे भगाने की जुगत करने लगे। वहीं इस दौरान कुछ लोग इस कंगारू को गेंद भी पास करते दिखे और कंगारू उस गेंद पर झपट्टा मारता भी दिखा, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
This fella was in no rush to let the second half of @BLUE_DEVILSFC v @CanberraFC1 get underway. #NPLW #Canberra pic.twitter.com/oPqiiCpnh5
— CapitalFootball (@CapitalFootball) June 24, 2018