किदांबी श्रीकांत ने रचा इतिहास, वर्ल्ड नंबर-1 बनने वाले पहले भारतीय पुरुष शटलर
नई दिल्ली। भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने इतिहास रचते हुए ताजा पुरुष बैडमिंटन रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। वे ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय शटलर बने हैं। गुरुवार को ताजा रैंकिंग में श्रीकांत डेनमार्क के विक्टर एक्सलसन को पछाड़कर दुनिया के पहले नंबर के खिलाड़ी बने। पिछले साल चोट के कारण श्रीकांत यह मुकाम हासिल करने से चूक गए थे।
रैंकिंग सिस्टम शुरू होने के बाद श्रीकांत पहले ऐसे भारतीय पुरुष शटलर हैं जो इस पायदान पर पहुंचने में सफल हुए हैं। आपको बता दें कि 1980 में तीन टॉप टूर्नामेंट जीतने के बाद प्रकाश पादुकोण को नंबर-1 माना जाता था, लेकिन तब इस तरह का रैंकिंग सिस्टम नहीं था। श्रीकांत पिछले साल भी नंबर-1 के करीब पहुंचे थे, लेकिन चोट के कारण वो टॉप पर नहीं पहुंच पाए थे।
श्रीकांत 76895 अंकों के साथ रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए। वर्ल्ड चैंपियन डेनमार्क के विक्टर एक्सलसन 75470 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। तीसरे पायदान पर कोरिया के सोन वेन हू 74670 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। वहीं महिला रैंकिंग की बात करें तो भारत की पीवी सिंधु 78824 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। चीनी ताइपे की ताइ जू इंग 90259 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज हैं। नंबर वन बनने के बाद श्रीकांत ने कहा कि "मैं गोपी सर (कोच), बीएआई, भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण और उन सभी को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया है और मेरी सफलता में बड़ी भूमिका निभाई है। मैं लंबे समय तक शीर्ष स्थान को बनाए रखने के लिए बेस्ट करूंगा।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
