सानिया-मोनिका ने बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अमेरिका की वानिया किंग और कजाकिस्तान की यारोसलावा श्वेदोवा की जोड़ी को कड़े मुकाबले के बाद 6-3, 1-6, 10-6 से पराजित किया।
पहले दौर में सानिया-मोनिका की गैरवरीय जोड़ी ने वाइल्डकार्ड के जरिए प्रवेश पाने वाली जेमी हाम्पटन और मेलाने आडिन की अमेरिकी जोड़ी को पराजित किया था।
अगले दौर में भारतीय-रोमानियाई जोड़ी का सामना बेलारूस की विक्टोरिया एजारेंका और रूस की मारिया किरिलेंको की जोड़ी से होगा, जिसने चेक गणराज्य की क्वेता पेश्चके और स्लोवाकिया की काटारीना श्रेबोतनिक की जोड़ी को पराजित किया।
एकल मुकाबलों में हालांकि सानिया अपनी चुनौती खो बैठी हैं। सानिया को पहले दौर में सर्बिया की बोंजाना जोवानोवस्की ने पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।