सचिन ने शनिवार को माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर कहा, "वायु सेना के जांबाजों के साथ मैंने शुक्रवार की दोपहर गुजारी। इस पल को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। वाकई ये लोग (सेना के लोग) सबसे अच्छी तरह से देश की सेवा करते हैं।"
सचिन शुक्रवार को मानद ग्रुप-कैप्टन बन गए। तेंदुलकर ने खेल के माध्यम से देश की जो सेवा की, उसके लिए वायु सेना ने उन्हें इस विशिष्ट सम्मान से नवाजने का फैसला किया था। वायु सेना ने इसके लिए रक्षा मंत्रालय के सामने प्रस्ताव रखा था। रक्षा मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाते हुए इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के पास भेज दिया था, जिसे उन्होंने 23 जून को स्वीकार कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।